उत्तराखंड बड़ी खबर :सीएम धामी ने कर्मचारियों क़ो दिया बड़ा तोहफा, प्रमोशन की राहें होंगी आसान
उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है राज्य कर्मचारियों की प्रमोशन की राह आसान होने जा रही है। सरकार ने प्रमोशन के लिए एसीआर में अति उत्तम की जगह पर उत्तम की टिप्पणी को एक जनवरी 2017 से मंजूर करने पर सहमति जता दी है। इसके साथ ही, एसीपी से प्रभावित होने वाले कर्मियों का आकलन कराने पर सहमति जताई है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की लंबित विभिन्नि मांगों पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई अहम विषयों पर सहमित बनी। परिषद पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे के नेतृत्व में राज्य कार्मिकों को 10, 16, 26 वर्ष की सेवा पर प्रमोशन न होने की दशा में एसीपी के तहत पदोन्नति वेतनमान देने की मांग उठाई।
इस पर एसीएस आनंद वर्द्धन ने एसीपी से प्रभावित होने वाले कार्मिकों की संख्या और इस पर आने वाले खर्च का आकलन करवाने का आश्वासन दिया। इसी तरह से पदोन्नति के लिए वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में अति उत्तम के स्थान पर उत्तम सेवा को मान्य करने की तिथि को एक जनवरी 2017 से लागू करने पर भी सहमति बनी है।इस बैठक में अफसरों ने प्रमोशन के लिए अर्ह सेवा अवधि में शिथिलीकरण का लाभ सभी कर्मचारियों को देने पर भी विचार किए जाने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने गोल्डन कार्डधारकों को पंजीकृत दवा दुकानों और पैथोलॉजी लैब पर कैशलेस सेवा का लाभ दिए जाने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि कैशलेस दवा वितरण के लिए दुकानों पंजीकृत होने तक जन औषधि केंद्रों, पंजीकृत चिकित्सालयों और राजकीय चिकित्सालयों से गोल्डन कार्ड के आधार पर कैशलेस दवाएं उपलब्ध कराई जाए।
इसी प्रकार से विभिन्न जांचों के लिए पंजीकरण तक राजकीय चिकित्सालयों के साथ ही पंजीकृत चिकित्सालयों में उपलब्ध पैथोलॉजी लैब से कैशलेस जांच की सुविधा दी जाए।इस बैठक में सचिव कार्मिक शैलेश बगौली, अपर सचिव अरुणेंद्र सिंह चौहान, गंगा प्रसाद के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय, महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष देहरादून गुड्डी मटूड़ा उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती