नैनीताल हाईवे पर कार पलटने से दो उधम सिंह नगर निवासी दो दोस्तों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हुई है मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर के भोट के पास का है जहाँ नैनीताल हाईवे पर अनियंत्रित हुई कार खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार रणवीर (42) और सुरेंद्र सिंह उर्फ काकू (35) की मौत हो गई। दोनों दोस्त कार से दवा लेने के लिए हापुड़ जा रहे थे।

Ad


हादसा मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे नैनीताल हाईवे पर कोयला टोल प्लाजा के पास हुआ। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदेला गांव का रहने वाला रणवीर सिंह (42) मंगलवार की सुबह कार से अपने दोस्त उत्तराखंड के जिला ऊधमसिह नगर के थाना गदरपुर के गांव चंद्रपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ काकू (35) के साथ मंगलवार को दवा लेने हापुड़ के लिए निकला था। हाईवे पर कोयला टोल प्लाजा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार सुरेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरे। सीट बेल्ट लगी होने के कारण रणवीर सिंह कार में ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों व ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ में मौजूद लोगों में से किसी ने थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे युवक की सीट बेल्ट काटकर युवक को कार से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत की सूचना पर उनके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बताते हैं कि दोनों दोस्तों की काफी पुरानी दोस्ती थी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें