हल्द्वानी: गौला पुल के पास ट्रक खाई में गिरा आग लगने से ट्रक जलकर हुआ खाक-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: बायपास रोड पर गौला पुल तिराहे के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. ट्रक खाई में गिरते ही ट्रक में आग लग गया यही नहीं ट्रक की आग अपने जंगल को भी अपने चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है,
अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि घटना बुधवार सुबह 4:00 बजे के आसपास की है जहां अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि गोलापार पुल के पास UP25CT6130 (18 टायरा ट्रक ) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है जिस कारण उसमें आग लगी हुई है यही ट्रक की आग जंगलो की तरफ फैल रही है जिसके बाद तुरंत अग्निशमन की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया है.
गनीमत रहेगी ट्रक खाई में गिरते ही घायल ट्रक चालक किसी तरह से ट्रक से बाहर निकाल सड़क तक पहुंचा. जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई.
अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाया गया जिसमें कोई जनहानि नही हुई और एक बहुत बड़ा हादसा होने से रोका गया.
अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण का पता लगाया जा रहा है. बताया जा रहा कि हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार