उत्तराखंड(बडी खबर)नहाने के दौरान डूबने से दो बीटेक की छात्रों की मौत,एक को बचाया-VIDEO
उत्तराखंड दुखद खबर सामने आई है जहां दो छात्रों की डूबने से मौत हुई है श्रीनगर में बुधवार को एक भयावह हादसा हुआ, जिसमें गढ़वाल विश्वविद्यालय के दो छात्रों की अलकनंदा नदी में डूबने से जान चली गई। वहीं, एक अन्य बीफार्मा के छात्र को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अलकनंदा नदी ने डूबे दोनों छात्रों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए है. दोनों छात्र बिहार के मुजफ्फपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे है. दोनों गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र थे. जानकारी के मुताबिक चार छात्र चौरास क्षेत्र में नदी में नहाने गए थे. नहाते समय अचानक तीन छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.पुलिस के अनुसार घटना बुधवार 26 फरवरी दोपहर की है. पुलिस ने बताया कि कुणाल नाम के युवक से चौरास इलाके में सरस्वती विद्या मंदिर के पीछे नदी में नहाने के लिए गए तीन युवक के नदी में डूबने की सूचना उन्हें दी थी. कीर्तिनगर थाना पुलिस ने तत्काल मामले की जानकारी एसडीआरएफ को दी और मौके पहुंची. एसडीआरफ, 40 पीएसी पौड़ी और कीर्तिनगर थाना पुलिस ने नदी में संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. बारी-बारी से तीनों युवकों को नदी से निकाला गया. तीनों को बेस हॉस्पिटल श्रीकोट भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को तो मृत घोषित कर दिया. जबकि एक युवक को डॉक्टर बचाने में कामयाब हो गए.
बताया जा रहा है कि इनमें से एक छात्र ने तो खुद को किसी तरह बचा लिया, परंतु बाकी दोनों छात्र नदी की गहराई में समां गए। उनके साथियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी जिस पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन की टीमों ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों छात्रों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों छात्रों की सांसें थम चुकी थी। मृतक दोनों छात्र चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,