बिहार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, उत्तराखंड के दो आरोपी गिरफ्तार
बिहार के रोहतास जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर 11 वर्षीय नाबालिग के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दोनों आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले है। वह हार्वेस्टर मशीन चलाने के लिए शिवसागर थाना क्षेत्र में आए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को दोनों गांव की 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची को जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और फिर वहां पर दोनों ने उसके साथ बारी-बार दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
रोहतास में सामूहिक दुष्कर्म: घटना के संबंध में बताया जाता है कि, बीती रात नाबालिक बच्ची को गांव से ही दोनों आरोपी उठा कर दूर ले गए. फिर बारी-बारी से हैवानियत की घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हैं.
सदमे में पीड़िता एवं परिवारवाले :इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया है. जहां उसका मेडिकल जांच कराया जा रहा है. पीड़िता और उसके परिवार वाले घटना के बाद से सदमे में हैं.
उत्तराखंड के रहने वाले हैं आरोपी : सासाराम के एसडीपीओ 2 दिलीप कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में ग्रामीणों की निशानदेही पर दोनों आरोपियों को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. यह दोनों उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के रहने वाले हैं तथा हार्वेस्टर चलाने शिवसागर आए हुए थे. सुनसान रास्ते में अकेली लड़की पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,