उत्तराखंड: इस जिले में ठंड से छुट्टी के आदेश, आंगनवाड़ी से 12 तक की सभी स्कूल रहेंगे बंद

शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून (IMD) द्वारा दिनांक 28 दिसम्बर, 2025 अपरान्ह 1:30 बजे से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 29-12-2025 को जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गन्त प्रातः काल से मध्यम घना कोहरा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्तानुसार शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 29-12-2025 (सोमवार) जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त, एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं एंव आंगनबाडी केन्द्रों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया जा रहा हैअतः निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एंव सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO