इंसान-कुत्ते की अजब ‘प्रेम’ कहानी बीमार कुत्ते के लिए 2 बहनों ने दे जान, कुत्ते ने भी तोड़ा दम

इंसान और कुत्ते के बीच भावुक रिश्ते की अजब कहानी सामने आई है. 2 बहनों ने 24 दिसंबर को सिर्फ इसलिए जान दे दी थी क्योंकि, उनका प्यारा पालकू कुत्ते टोनी (जर्मन शेफर्ड) की बीमारी ठीक नहीं हो रही थी.कुत्ते का दर्द दोनों बहने देख नहीं पा रहीं थी, इसलिए अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी. इसको बेजुबान टोनी भी सहन नहीं कर पाया और घटना के 3 दिन बाद यानी शनिवार को उसने भी दम तोड़ दिया. 9 साल का साथ शनिवार को हमेशा के लिए खत्म हो गया।
मामला लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में इस घटना के बाद से हर कोई स्तब्ध है. जिस तरह परिजनों ने राधा और जिया का अंतिम संस्कार किया, उसी तरह अब टोनी का भी विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा.
इंसान और बेजुबान जानवर के बीच भावुक रिश्ते की ये कहानी लखनऊ के पारा क्षेत्र के जलालपुर गांव की है. यहां की रहने वाली राधा (27) और जिया (24) ने 24 दिसंबर को सिर्फ इसलिए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी क्योंकि उनका पालतू कुत्ता टोनी गंभीर रूप से बीमार था.
टोनी और राधा-रिया का गहरा लगाव
टोनी ( डॉग) पिछले करीब एक महीने से बीमार था. लखनऊ में रहने वाली दो बहनें राधा (24) और जिया (22) उसके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई थीं. वह उनके साथ खाना खाता, सोता और हर समय उनके पास रहता था. टोनी की बीमारी ने दोनों बहनों को बहुत परेशान कर दिया. जब टोनी खाना नहीं खाता था, तो राधा और जिया भी खाना छोड़ देती थीं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO