हल्द्वानी में सड़क के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप जुटी जांच में पुलिस

हल्द्वानी। हल्द्वानी में अच्छे परिवार का दिखने वाले 30 वर्षीय युवक का सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यहां हल्द्वानी नगर के बरेली रोड पर मेडिकल चौकी से कुछ आगे सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। टहलने निकले लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध हालात में युवक की मौत की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे टहलने निकले लोगों ने एक युवक को सड़क किनारे पड़े देखा। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस युवक को लेकर डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। पहनावे से युवक संपन्न परिवार से लग रहा है। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO