शादी के तीसरे दिन दुल्हन गहने-जेवर लेकर फरार, सुबह दूल्हे के उड़े होश घटना CCTV में कैद
सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के मात्र तीसरे दिन दुल्हन लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर ससुराल से फरार हो गई। दुल्हन सीसीटीवी में जाते हुए दिखाई पड़ रही है। वहीं पूरे क्षेत्र में चर्चा के विषय बना हुआ है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।यह घटना अयोध्या से रुदौली में शुजागंज के हयात नगर की बताई जा रही है। इस अचानक हुई घटना से पूरा परिवार सदमे में है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अयोध्या से रुदौली में शुजागंज के हयात नगर निवासी युवक की शादी 25 नवंबर को मिल्कीपुर तहसील के खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव में धूमधाम से संपन्न हुई थी। विवाह के बाद परिवार खुशियों में डूबा हुआ था, लेकिन खुशी का यह माहौल तीसरे ही दिन मातम और चिंता में बदल गया। परिजनों ने बताया कि बीती रात सभी घर वाले सो रहे थे।
रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दुल्हन घर में रखे लाखों के जेवर, नगदी और कुछ कीमती सामान लेकर चुपचाप घर से निकल गई। सुबह उठने पर जब दुल्हन के कमरे में कोई नहीं मिला तो परिवार के होश उड़ गए। आसपास खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की सूचना तुरंत रुदौली कोतवाली में दी गई। दूल्हे के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें दुल्हन घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी है। इसके आधार पर पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है।
दुल्हन के अचानक चले जाने से परिवार में गहरा सदमा है। लोगों का कहना है कि शादी के तीन दिन बाद इस तरह का कदम बेहद चौंकाने वाला है। पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,