हल्द्वानी:पारिवारिक विवाद में दर्जी ने खुद के पेट में मार ली कैंची, हुई मौत पत्नी पर भी किया हमला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र के राजेंद्र नगर में दर्जी ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। चाकू लेकर दौड़़ाया तो बेटे ने बीचबचाव कर चाकू छीन लिया। इससे गुस्साए राकेश ने दुकान से कैंची लेकर खुद के पेट पर तीन वार कर लिया। एसटीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह चार बजे के उसकी मौत हो गई।


परिजनों के अनुसार दर्जी राकेश 23 नवंबर को दुकान से घर आने के बाद राकेश अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी पर चाकू हमला किया। बेटे ने बीच-बचाव कर चाकू छीना। इसके कुछ समय बाद राकेश अपनी दुकान पर पहुंचा और बड़ी कैंची लेकर घर आया। इसे देखकर घबराई पत्नी ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

लोगों के अनुसार राकेश शराब के नशे में था और उसने कैंची से अपने ही पेट पर तीन वार कर लिया। उसे आनन-फानन बेस अस्पताल ले जाया गया। वहां से एसटीएच रेफर किया गया। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। कोतवाली के एसएसआई रोहिताश सागर ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें