युवक को पंजाब की महिला से फेसबुक पर चढ़ा प्यार का परवान महिला ने शादी रचा कर नगदी और जेवरात लेकर हुई फरार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर : बाजपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक विवाहित महिला ने युवक को फेसबुक से प्यार का झांसा देकर शादी कर ली फिर क्या महिला ने एक दिन अचानक घर से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई । न्यायालय के आदेश के बाद पूरे मामले में बाज पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ।

Ad

बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर बाजपुर हुलसनगंज निवासी सुखविंदर सिंह की पंजाब की होशियारपुर की गुरिंदर कौर महिला से फेसबुक पर बातचीत के दौरान प्यार परवान चढ़ा तो युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। इसके बाद महिला बाजपुर आई और अपनी शादी की बात छुपाते हुए युवक से विवाह कर लिया। एक दिन महिला घर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी व लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गई।


गुरिंदर कौर पंजाब से बाजपुर आ गई और सिक्ख रीति रिवाज से 21 नवंबर 2020 को बाजपुर में विवाह कर लिया। 14 दिसंबर 2020 को रजिस्ट्रार कार्यालय बाजपुर में विवाह का रजिस्ट्रेशन कराया गया। आरोप है कि 22 जनवरी 2021 को रात गुरिंदर कौर चार तोला सोने के जेवरात चैन, अंगूठी, दो चूडिय़ां व 50 हजार रुपये की नकदी लेकर बिना बताए फरार हो गई। फोन पर संपर्क किया तो वह बंद आया। इसके बाद युवक खोजबीन करते हुए गुरिंदर कौर के पते पर पंजाब पहुंच गया तो पता चला कि महिला पहले से ही शादीशुदा है। पूरे मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें