हल्द्वानी : मुरादाबाद में गार्ड को गोली मारकर हत्या कर शरण लेने पहुंचे हल्द्वानी तमंचे और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
हल्द्वानी: टीपी नगर पुलिस ने दो आरोपियों को एक तमंचा और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी मुरादाबाद में 4 सितंबर को गार्ड को गोली मारकर हत्या कर दी थी तब से आरोपी फरार चल रहे थे ।मुखबिर की सूचना पर टीपी नगर पुलिस ने बेलबाबा चेकपोस्ट से गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी सचिंद्र चौधरी उर्फ सचिन और रोहित उर्फ रोबिन है जो मुरादाबाद इंद्रप्रस्थ कॉलोनी सिविल लाइन के रहने वाले हैं।
आरोपियों द्वारा मुरादाबाद जनपद के काफियाबाद गांव निवासी राशन डीलर सुखलेस के पति 35 वर्षीय सुरेंद्र सिंह सिक्योरिटी गार्ड का नौकरी करता था 4 सितंबर की सुबह ड्यूटी से बाइक से घर लौट रहा था इस दौरान आरोपियों ने सुरेंद्र को गोली मार दी थी। पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ मुरादाबाद में मामला दर्ज था जहां दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत