हल्द्वानी:पति के मौत की गम को नहीं सह पाई महिला, बोली ..जिंदा रहूंगी तो पागल हो जाऊंगी’ मौत से पहले महिला का दर्द भरा सुसाइड नोट

प्रापर्टी डीलर पति की मौत के बाद 43 वर्षीय पत्नी विमला सती खुद को संभाल नहीं सकी। एक साल के अंदर उन्होंने फंदा लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली।
इससे पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हैं अगर जिंदा रहूंगी तो पागल हो जाऊंगी इससे अच्छा तो मरना ही सही है। ऐसा लिखकर वह फंदे पर झूल गई।
हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र के जज फार्म में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां को फंदे पर झूला देखकर बेटे की चीखें निकल गई हैं।
गुरुवार की सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 44 वर्षीय विमला सती अपने 10वीं में पढ़ने वाले बेटे के साथ जज फार्म स्थित एक मकान के ऊपरी तल पर किराए पर रहती थी।
बताया जा रहा है कि मकान मालिक पिछले कुछ महीनों से परिवार सहित बाहर थे और घर की देखरेख की जिम्मेदारी महिला को सौंप रखी थी। गुरुवार सुबह जब बेटा नींद से उठा तो मां कमरे में नहीं मिली। तलाश करते हुए वह मकान मालिक के कमरे में पहुंचा, जहां उसने अपनी मां को पंखे से लटका देखा। यह देख वह चीखने लगा और तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,