मामी से प्यार: मामा को गला घोंटकर मारा, फिर शव बाइक पर डालकर रचनी खौफनाक साजिस चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस ने एक ऐसी घटना का पर्दाफाश किया है जिसने रिश्तों की मर्यादा को कलंकित कर दिया. एक युवक ने अपनी मुंहबोली मामी से एकतरफा प्यार में इतना अंधा होकर अपने ही मामा की हत्या कर दी और उसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की फिलहाल पुलिस हत्या आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से है जहां 13 मार्च की रात सैदनगर थाना क्षेत्र के लालपुर रोड किनारे घास में एक शव मिला. पहली नजर में यह सड़क दुर्घटना जैसा लगा. मृतक की पहचान अहमदाबाद गांव निवासी टेलर कलुवा के रूप में हुई. परिवार ने गले और चेहरे पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.
सैदनगर क्षेत्र में हुई टेलर कलुवा की हत्या रिश्तेदार ने ही की थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी टेलर कलुवा की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था। वह कई दिनों ने कलुवा को मारने का प्लान बना रहा था। हत्या सड़क दुर्घटना लगे, इसके लिए आरोपियों ने गला घोंटने के बाद कलुवा को बाइक पर बैठाकर एक्सीलेटर खींचा।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए वीरेंद्र निवासी निपनिया थाना शहजादनगर और जितेन्द्र उर्फ छोटू निवासी गहलोईया थाना मिलक को सोमवार को भटपुरा मजरा के आगे मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि अहमदाबाद गांव निवासी कलुवा का शव 13 मार्च की रात सैदनगर के लालपुर सड़क किनारे घास में पड़ा मिला था।
इस चूक से सामने आया सच
परिजनों ने गले और चेहरे पर चोट के निशान बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में मृतक के भाई अपुल की तहरीर पर थाना टांडा में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने जब प्रथम दृष्टया देखा तो यह मामला सड़क दुर्घटना का ही लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में आरोपी को पकड़ने के बाद उसने पुलिस के सामने सब उगल दिया।
सीओ टांडा केएन आनंद ने बताया कि निपनिया निवासी वीरेंद्र कलुवा की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था। वह कलुवा की पत्नी को मामी कहता था। 12 मार्च को वीरेंद्र ने अपने साथी जितेंद्र निवासी गहलोइया के साथ कलुवा की रेकी की। 13 मार्च को रात तीन बियर खरीदी और सड़क किनारे खेत के पास तीनों लोग बियर पीने बैठे। वीरेंद्र और जितेंद्र ने बियर नहीं पी और चुपचाप बियर गिरा दी।
जब कलुवा को नशा हुआ तो दोनों ने मफलर से कलुवा का गला घोंट दिया। मौत एक्सीडेंट लगे इसलिए दोनों ने कलुवा की बाइक स्टार्ट की। उस पर कलुवा को बैठाया। एक ने बाइक को पकड़ा और दूसरे ने बाइक का एक्सीलेटर खींच दिया। इससे आगे जाकर बाइक गिरी और कलुवा बाइक के नीचे आ गया। दोनों हत्यारोपी फरार हो गए।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पर शक न हो इस कारण वह घर भी आया। पुलिस ने सीडीआर रिपोर्ट आदि की जांच की तब हकीकत सामने आई और उसने पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने घटना में इस्तेमाल सामान भी बरामद कराया।
इनमें दो मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त मफलर और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत अन्य वस्तु शामिल है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ा दी हैं। आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती