LPG सिलेंडर हो गया 100 रुपए सस्ता… महिला दिवस पर PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, जाने अपने शहर के रेट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती का ऐलान किया है. इससे पहले गुरुवार को मोदी मंत्रिमंडल की बैठक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी थी.

Ad


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में सोशल मीडिया साइट एक पर एक ट्वीट किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹100 की छूट देने का बड़ा फैसला किया है. इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा. यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य बेहतर होने वाला है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले के बाद गृहणियों में खुशी की लहर है। LPG की कीमतों में 100 रुपए की कमी से कई शहरों की कीमतों में कमी आ जाएगी। यदि 4 महानगरों की बात की जाए तो दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल 903 रुपए थी, जो अब 100 रुपए कम होने के बाद 803 रुपए हो जाएगी। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में LPG की कीमत 902.50 रुपए है, जो अब कम होकर 802.50 रुपये रह जाएगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें