Lok Sabha Elections:कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट,वायनाड से राहुल गांधी लडेंगे चुनाव-देखे नाम

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 39 नामों का ऐलान किया गया है. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पार्टी की पहली लिस्ट जारी की. लिस्ट में राहुल गांधी, भूपेश बघेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
दरअसल, अगले सात दिनों के अंदर 2024 की लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. सूत्रों की मानें तो 7 चरणो में ये चुनाव हो सकता है. लेकिन उससे पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सभी पार्टियां उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करने में जुटी हैं. बीजेपी 195 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर चुकी है. इसके अलावा कई क्षेत्रीय पार्टियों ने भी लिस्ट जारी कर दी हैं.
यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

लिस्ट में 15 कैंडिडेट्स सामान्य वर्ग से हैं. जबकि 24 उम्मीदवार एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के हैं.साथ ही पार्टी ने कम 50 से उम्र के 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया. 8 उम्मीदवार 50-60 साल के हैं. पार्टी ने कई बुजुर्ग नेताओं पर भी भरोसा जताया है.
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरी बार केरल के वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि पार्टी सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल को राज्य के अलाप्पुझा से मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा मौजूदा सांसद शशि थरूर लगातार चौथी बार केरल के तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री साल 2009 से तिरुवनंतपुरम सीट से लगातार जीत रहे हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO