Uttarakhand: महाशिवरात्रि पर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे गांजा,48 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में नशा तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है पुलिस के लगातार कार्रवाई के बाद भी नशा तस्कर नशे के कारोबार कर रहे हैं अब पैदल राहगीर बनकर भी गांजा तस्करी का खेल खेला जा रहा है। अल्मोड़ा के सल्ट में पुलिस ने 48 किलो गांजे के साथ उधमसिंह नगर के पांच युवकों को गिरफ्तार किया। क्षेत्र में पुलिस ने बैग में भरकर पैदल रवाना हुए उधमसिंह नगर के पांच युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 48 किलो गांजा बरामद हुआ है।

Ad

बृहस्पतिवार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक साथ कालीगांव से डोडियाल गांव की तरफ जा रहे पांच युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि वे काम की तलाश में यहां पहुंचे और रामनगर जाने के लिए बस का इंतजार करते हुए पैदल आवाजाही कर रहे हैं। पीठ में बड़े थैले टांगने से पुलिस को उन पर शक हुआ और थैलों की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा मिला।

पांचों युवक पतरामपुर, जसपुर, यूएसनगर निवासी अजय कुमार(27), गौरव कुमार(20), अमन(19), जिशान अंशारी(23), मोहम्मद शौकीन(23) के पास 48.200 किलो गांजा बरामद हुआ। बताया कि आरोपी गांजा को जसपुर पहुंचाकर शिवरात्रि पर्व पर इसे ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। पांचों को गिरफ्तार कर एनडीपीए एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।

जिले में पिछले साल 272 किलो गांजा बरामद
मौलेखाल। सल्ट क्षेत्र गांजा तस्करी के लिए विशेष पहचान बनाने लगा है। बीते वर्ष जिले में 272 किलो गांजा बरामद किया गया। अधिकतर मामले सल्ट क्षेत्र में सामने आए। वहीं इस वर्ष सिर्फ दो माह में ही सल्ट में 126 किलो गांजा बरामद हुआ है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें