वन तस्‍करों ने वनकर्मियों पर झोंका फायर,जवाबी फायरिंग में तस्कर लकड़ी छोड़ हुए फरार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

ऊधमसिंहनगर के खटीमा क्षेत्र के किलपुरा रेंज में अवैध लकड़ी तस्करी रोकने गई वन विभाग की टीम पर तस्करों ने फायरिंग कर दी विभाग के जवाबी फायरिंग में तस्कर लकड़ी छोड़कर फरार हो गए वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। तस्करों के फायरिंग में वन कर्मी बाल बाल बच गए
इस मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

Ad


किलपुरा रेंज के वन दारोगा कैलाश चंद्र पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 नवंबर सुबह अपने साथी बन कर्मियों के साथ पश्चिमी किलपुरा प्लाट संख्या 34 में गश्त कर रहा था। इस दौरान लकड़ी तस्कर लकड़ी काट रहे थे टीम द्वारा जब उनको पकड़ने की कोशिश की गई तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दिए जिसमें वह और उनके साथ ही कर्मचारी बाल-बाल बच गए।


टीम द्वारा हवाई फायर किया तो तस्कर सागौन का गिल्टा फेंक झाडिय़ों की ओर भाग निकले।
मामले में पुलिस ने नरी चंद व दो अज्ञात के खिलाफ धारा 307,353, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कराया है पुलिस पूरे मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें