उत्तराखंड के 2 सीटों पर सबकी निगाहें मुख्यमंत्री धामी और पूर्व सीए हरदा का किस्मत का फैसला कल जाने मतगणना के दिन कहां रहेंगे हरदा और धामी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

10 मार्च की सुबह का इंतजार की घड़ी सबको लगी है बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए विधानसभा चुनाव नाक का सवाल बन गया है। उत्तराखंड के चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा दोनों पार्टियों के बड़े चेहरे पुष्कर सिंह धामी व हरीश रावत कुमाऊं के खटीमा व लालकुआं से लड़ रहे हैं लिहाजा इन दो हाॅट सीटों पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किस्मत का फैसला करीब 11:00 बजे तक सामने आ जाएगा ऐसे में सभी की निगाहें इन 2 सीटों पर लगी हुई है साथ ही इन दो दिग्गजों की जीत पर ही उनकी आगे की भविष्य की हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने दोनों ने अपने चुनाव परिणाम के कंट्रोल रूम देहरादून में बना रखे हैं ।दस मार्च की मतगणना को लेकर दोनों प्रमुख दल भाजपा व कांग्रेस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कुमाऊं की खटीमा सीट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वजह से तो लालकुआं सीट पूर्व सीएम हरीश रावत के कारण से प्रचार से लेकर मतदान तक सुर्खियों में बनी रही। 10 मार्च को मतगणना के साथ पूरे प्रदेश की स्थिति साफ होते ही पता चल जाएगा सरकार किसकी बनेगी। मतगणना के दिन सीएम धामी व पूर्व सीएम हरदा दून में ही रहने वाले हैं।बताया जा रहा है कि दोनों उम्मीदवार अपने जीत के अंतिम समय में संभवत अपने विधानसभा आ सकते हैं। क्योंकि दोनों सीटों पर चुनाव परिणाम नतीजे चौंकाने वाले स्थिति में है। वही लाल कुआं से हरीश रावत का चुनाव परिणाम का कमाल हरीश दुर्गापाल के हाथों में हैं जबकि खटीमा से पुष्कर सिंह धामी अपने 25 कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल पर तैनात करआया है।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें