नैनीताल में राजस्थान के युवक की गोली से मौत में आया अहम मोड़, महिला के घर से मृतक का बैग व लैपटॉप बरामद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल में महिला के घर के बाहर राजस्थान के एक युवक की गोली लगने से हुई मौत युवक की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी अभी तक नहीं समझ पाई है।

Ad

इस मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस ने युवक से जुड़ी महिला के घर से उसका बैग, लैपटाप और अन्य सामान बरामद किया है। इतना ही नहीं बैग में एक लिखित वसीयतनामा और विडियों भी मिला है। जिसमें युवक पूरे होशो हवाश में अपनी चल-अचल और अर्जित संपत्ति महिला और उसकी बेटियों के नाम करने की बात कर रहा है। फिलहाल अभी तक कि मामला हत्या है या आत्महत्या सुलझ नहीं पाया है लेकिन पुलिस अभी तक इस को आत्महत्या मान रही हैं।
हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट तौर पर बोलने से कतरा रहे है। पुलिस मामले में पीएम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की बात कर रही है।

गौरतलब है कि चार मार्च को नैनीताल के गोपाला सदन स्थित पालिका आवास के बरामदे में एक युवक का शव बरामद हुआ था जिसको गोली लगी थी शव के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ पुलिस जांच में मृतक की शिनाख्त सौरभ पांडे थाना सिंघनिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। जांच पड़ताल में पता चला कि युवक नैनीताल के एक महिला के साथ एक तरफा प्रेम करता था और महिला से युवक की सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। एकतरफा प्रेमप्रसंग के चलते युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ऐसे में अब मृतक युवक का बैग लैपटॉप उक्त महिला के घर से बरामद होने के बाद अब मामला और उलझ गया है, तो वही मृतक के परिवार वाले भी पूर्व में इस मामले को हत्या बता रहे हैं, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें