उत्तराखंड: प्राइवेट स्कूल की नौवीं की छात्रा से घिनौनी हरकत करने टीचर को मिली… सजा
उत्तराखंड के एक प्राइवेट स्कूल में नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले उसके शिक्षक को अदालत ने सजा सुनाई है। मंगलवार को विशेष सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) शंकर राज की अदालत ने दोषी शिक्षक को 25वर्ष की कठोर सजा सुनाई है।
अगस्त 2023 को पिथौरागढ़ जनपद के जाजरदेवल थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक उनका कहना था कि नौ अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनकी 15 वर्षीय नातिनी के कमरे में घुसकर दुराचार करने की कोशिश की।
परिवार के अन्य सदस्यों के कमरे में पहुंचने पर वह मौका पाकर भाग गया। जब इस संबंध में नातिनी से पूछताछ की तो उसने बताया कि व्यक्ति उसके स्कूल का आईटी का शिक्षक चंद्र भुवन टम्टा है।
वह अक्सर मौका पाकर कम्प्यूटर कक्ष में उसके साथ छेड़खानी करता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बाद में मामला न्यायालय में चला।
पैरवी प्रमोद पंत डीजीसी फौजदारी व प्रेम भण्डारी एडीजीसी फौजदारी ने किया। मंगलवार को न्यायालय विशेष सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद टम्टा टम्टा को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत दोषी पाया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO