हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए लीजिए हेलीकॉप्टर सेवा का मजा -देखे पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:उड़ान योजना के अंतर्गत एक सप्ताह के भीतर हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए गौलापार हेलीपैड से हेली सेवा शुरू होगी. हेली सेवा शुरू करने को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हेरिटेज एविएशन के जी एम मनीष भंडारी के साथ शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया.

Ad


हेरिटेज एविएशन के जीएम मनीष भंडारी ने बताया की हैरिटेज एविएशन द्वारा कुमाऊं के हल्द्वानी से जल्द ही हेली सेवा शुरू की जाएगी. इसके लिए कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविशन, भारत सरकार से अनुमति प्राप्त हो चुकी है, साथ ही यूकाडा से एनओसी भी प्राप्त हो चुकी है.जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द हेली सेवा शुरू करने को लेकर एसडीएम हल्द्वानी तथा पीडब्ल्यूडी को समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे पहाड़ के लोगों को लाभ मिल सके.

हैरिटेज के जीएम मनीष भंडारी ने बताया कि हल्द्वानी से 07 सीटर हेलीसेवा शुरू होगी जो कि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ , हल्द्वानी से मुनस्यारी और हल्द्वानी से चंपावत के लिए संचालित की जाएगी. यह सेवा एक दिन में तीनों जगहों के लिए दो बार उड़ान भरेगी. इस तरह से इन तीनो जगहों पर एक दिन में हेली सेवा के जरिए 06 बार आना और 06 जाना हो पाएगा. फिलहाल एक हेली हल्द्वानी में रहेगा और हेलीपोर्ट पर हर समय 02 पायलट और 04 इंजीनियर रहेंगे. उन्होंने बताया कि अभी इसका उड़ान की तिथि निश्चित नहीं की गई है उड़ान की तिथि और उड़ान का समय और इसका किराया जल्द निर्धारित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें