Uttarakhand News: प्रदेश में जनवरी महीने के इन दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें जानें वजह…

उत्तराखंड में साल में कई ऐसे खास दिन होते हैं, जिस दिन शराब की दुकानें बंद रहती हैं और शराब बिक्री पर रोक लगी होती है अगर जनवरी में होने वाले ड्राई डे की बात करें तो जनवरी में सिर्फ इस बार दो दिन ड्राई डे होने वाला है बताया जा रहा आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, गोदामों सहित सैन्य कैंटीन विदेशी मदिरा की बिक्री हेतु पूर्णतया बंद रहेंगी
निर्देशों के क्रम में लोक शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आबकारी अधिनियम में निहित प्रावधानों के अंतर्गत सभी जिलों की समस्त विदेशी मदिरा की फुटकर दकानों सहित गोदाम, एफएल-2/2बी एवं सैन्य कैंटीन विदेशी मदिरा की बिक्री व परिवहन हेतु पूर्णतया बंद रहेंगी।
गौरतलब है कि किसी खास राष्ट्रीय त्यौहार और कई धार्मिक तिथि के दिन ड्राई डे होता है। इसके साथ ही अगर किसी स्थान पर कोई प्रमुख इवेंट है तो सरकार की ओर से उस क्षेत्र में ड्राई डे घोषित कर दिया जाता है। अगर किसी क्षेत्र में इलेक्शन हो रहे हैं तो मतदान के दिन और जिस दिन मतगणना होती है, उस दिन ड्राई डे होता है। सरकार की ओर से जब अलग से नोटिफिकेशन जारी कर ड्राई डे की घोषणा की जाती है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, 