नैनीताल में तेज रफ्तार कार का कहर, तीन लोगों को रौंदा -VIDEO या सामने
नैनीताल: शहर के तल्लीताल फांसी गधेरा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। चींख पुकार सुन आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे तो वाहन चालक व उसका साथी मौके से फरार हो गए
लोगों ने किसी तरह वाहन के नीचे दबे हुए तीनों लोगों को बाहर निकाल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों को फिलहाल उपचार दिया जा रहा है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे को अंजाम देने वाला वाहन चालक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। पुलिस चालक और उसके साथी की तलाश में जुट गई है।
नैनीताल की सड़क पर हिट एंड़ रन का केस सामने आया है..बेकाबू कार ने कई लोगों को टक्कर मारी है..इस हादसे में तीन लोगों को अस्पताल भेजना पड़ा है जब्कि कई लोगों ने अपनी जान किसी तहर से बचाई है..आरोप है कि एक पुलिस के जवान कार से लोगों को टक्कर मारते हुए गया जिसके बाद जब किसी तहर गाड़ी मिली तो वो गाड़ी छोड़कर ही भाग गया..हांलाकि अब घायलों को अस्पताल में भर्ती किया है जहां इलाज चल रहा है। मामला सुबह 10 बजे के आसपास का है जब फांसी गदेरे के पास कुछ मजदूर जा रहे थे इसी दौरान तल्लीताल ढांठ यानि गांधी चौक से आ रही बेकाबू कार ने मोहन राम,बिहारी लाल व राजू को घायल करते हुए निकला तो कई लोगों ने किसी तहर इस कार से जान बचाई..हांलाकि अब पुलिस जांच की बात कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मी को पकड़ लिया है और मेडिकल कराया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,