हरिद्वार में दिनदहाड़े फायरिंग मामले में दोनों बदमाश गिरफ्तार,पेशी पर जा रहे अपराधी पर बरसाईं थी गोलियां-विडियो

एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में लक्सर क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित की गई अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर के जंगलों से, बिजनौर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं।पैसे मांगने पर विनय त्यागी लगातार सनी यादव को जान से मरवाने की धमकी दे रहा था।
जिस पर सन्नी काफी समय से विनय त्यागी की लगातार रेकी कर रहा था। उसे जानकारी मिली कि विनय त्यागी रुड़की जेल में बंद है और दिनांक 24-12-2025 को लक्सर न्यायालय में पेशी पर लाया जाएगा। इसी जानकारी के आधार पर सन्नी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर बदले की नीयत से घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किए गए, दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उसके संबंध में जानकारी प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जारी है l
नाम पता आरोपित
- सन्नी यादव उर्फ शेरा पुत्र कमल सिंह
निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर, उम्र 28 वर्ष (मुख्य अभियुक्त)
आपराधिक इतिहास अभियुक्त सन्नी यादव उर्फ शेरा कोतवाली काशीपुर
1_Cr no 27/12 u/s 302,201,120b 34,364a,386 ips
2,=Cr no 630/23 धारा 395,412,34 ipc
अभियुक्त अजय का आपराधिक इतिहास Cr no 630/23 धारा 395,412,34 ipc
- अजय पुत्र कुंवर सैन निवासी खरमासा कॉलोनी, थाना कोतवाली काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर, उम्र 24 वर्ष
बरामदगी
- तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस
- 32 बोर मय 02 जिंदा कारतूस
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,