मायके जाने की जिद ने उजाड़ीं खुशियां: पत्नी ने गुस्से में दी जान….पति भी लटका फंदे पर, 6 माह पहले हुई थी शादी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पति-पत्नी का विवाद दोनों की मौत का कारण बना है मैनपुरी के बेवर में शनिवार की शाम एक दंपती के शव घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। छह माह पूर्व दोनों की शादी हुई थी। मायके जाने को लेकर विवाद की भी चर्चा है। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने दंपती के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

मैनपुरी में दंपती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके जाने को लेकर पति से लड़ाई के बाद महिला ने पति को समोसा लाने भेज दिया और फांसी लगा ली। पति घर लौटा तो पत्नी को लटका देख सहम गया। उसे नीचे उतारकर उसने भी वही फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के कमरे से जब लड़ने की आवाज बंद हो गई तो परिजन मौके पर गए।

मोहल्ले में छोटू सक्सेना पुत्र प्रमोद सक्सेना अपनी पत्नी अंजलि और परिवार के साथ रहते हैं। उनकी शादी 6 महीने पहले 4 दिसंबर 2023 को अंजलि के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शनिवार को मायके जाने को लेकर छोटू और उसकी पति अंजलि में बहस हो गई। अंजलि मायके जाने के लिए दबाब बना रही थी। वहीं छोटू इनकार कर रहा था। इस बात को लेकर सुबह से ही दोनों में बहस हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

इस दौरान अंजलि ने छोटू को समोसा खाने की इच्छा जाहिर करते हुए उसे बाजार से समोसा लाने को भेज दिया। इस बीच कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छोटू जब घर लौटकर आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अचानक पत्नी को फांसी के फंदे से लटका सहम गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

आनन-फानन में उसने पत्नी को फंदे से उतारकर अपने ससुराल वालों को सूचना दी। कुछ देर में ही डर के कारण छोटू पहले तो इधर-उधर घर में चक्कर काटता रहा, फिर उसने भी उसी साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें