काठगोदाम थाना क्षेत्र से लापता एसआई की पुत्री गंगोलीहाट में मिली

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा से घर से अचानक लापता हुई 16 वर्षीय छात्रा गंगोलीहाट में अपनी नानी के घर मिल गई है। नाबालिग के मिलने के बाद परिजनों के साथ-साथ काठगोदाम पुलिस ने भी राहत की सांस ली है । परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए काठगोदाम पुलिस ने मामला दर्ज कराया था।


एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि किशोरी के हल्द्वानी आने के बाद ही घर से जाने के कारणों का पता चल पाएगा पुलिस के अनुसार बीते बुधवार को किशोरी अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पिता ने काठगोदाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि लापता किशोरी के पिता अल्मोड़ा में पुलिस विभाग में एएसआई हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें