हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ाए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के कार्यरत उपनल कर्मचारियों का अब सब्र टूटने लगा है । सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किए जाने के बाद उपनल कर्मचारियों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल गेट पर धरने पर बैठ जमकर प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं । कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर देखा जा रहा है । सुशीला तिवारी अस्पताल के करीब 700 उपनल कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए हैं।

Ad

कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक वह लोग धरने पर डटे रहेंगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा कई बार वादा कर उनके साथ वादाखिलाफी की गई है। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा.


नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं. उपनल कर्मचारियों की राज्य सरकार से सीधी मांग है कि हाईकोर्ट की ओर से दिए गए फैसले को सरकार लागू करें. साथ ही सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई एसएलपी वापस लें. उन्होंने कहा कि उनकी मांगे पूरी न होने पर आगामी चुनाव बहिष्कार भी करेंगे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें