हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल के शिवम पांडेय ‘इंस्पायर मानक अवार्ड 2025’ के लिए चयनित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल के मेधावी छात्र शिवम पांडेय को उनके इनोवेटिव आइडिया के लिए प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर मानक अवार्ड 2025’ के लिए चयनित किया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त इस सम्मान के तहत उन्हें ₹10,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। शिवम पांडेय ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी रचनात्मक सोच और खोजी दृष्टिकोण से एक अनूठा विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्तमान में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एक माइक्रो सेंसर्स से युक्त पॉलीकार्बोनेट से निर्मित एक स्मार्ट हेलमेट बनाने का आयडिया दिया था जो कि वाहन चालक को ट्रैफिक अलर्ट्स, जीपीएस ट्रैकिंग के साथ अन्य महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad

स्कूल की अकादमिक डायरेक्टर एवं मार्गदर्शक अंजू भट्ट ने शिवम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शिवम ने अपनी मेहनत और रचनात्मक सोच से यह साबित कर दिया कि यदि सही दिशा में प्रयास किए जाएँ, तो बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। हम आशा करते हैं कि शिवम भविष्य में भी विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार देशभर के छात्रों को वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से दिया जाता है। शैमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट ने शिवम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल विद्यालय बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिवम भविष्य में भी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। शिवम की इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, एवं शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें