हल्द्वानी:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, घर में बैड से नीचे पड़ी थी लाश,
हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक घर में 56 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.बताया जा रहा की महिला घर में अकेले किराए पर रहती थी उसके दो बेटे और चार बेटियां हैं जिनका विवाह हो चुका है. वरिष्ठ उपनिक्षक हल्द्वानी कोतवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खन्ना फार्म चौधरी तालाब निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसके यहां एक 56 वर्षीय महिला किराए मे रहती है.महिला का कमरा नहीं खुल रहा है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला बेड के नीचे मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और उसके नाक से खून निकल रहे थे.
पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की जिसके बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पूरे मामले की जांच पड़ताल कर नमूने का इकट्ठा किया.पुलिस के जांच पड़ताल में सामने आया कि महिला का नाम प्यारी देवी है जिसकी उम्र 56 वर्ष है महिला के पति की 11 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है और उसके चार बेटियां और दो बेटे हैं. सभी की शादी हो चुकी है बेटियां अपने ससुराल रहती है जबकि दोनों बेटे बरेली में रहते हैं जहां वह नौकरी करते हैं.
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टि हो रहा है कि महिला वृद्ध हो चुकी है महिला रात में सम्भव बैड से गिरी होगी जहां वह उठ नहीं पाई होगी.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,