उत्तराखंड: संदिग्ध परिस्थितियों में हेड कांस्टेबल की मौत,शव मिलने से सनसनी!
संदिग्ध हालात में पुलिस कर्मी का शव मिलने से शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
मामला अल्मोड़ा से सामने आया है जहां नगर के लिंक रोड थपलिया में सड़क से करीब 100 मीटर नीचे एक मकान के पीछे एक गली में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. क्षेत्र के लोगों से शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई.
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बागेश्वर निवासी 2007 बैच के सिपाही अनिल रावत (38) का कुछ दिन पूर्व ही जिला ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा ट्रांसफर हुआ था अनिल वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात थे।
लेकिन यहां से भी उनका ट्रांसफर बागेश्वर हो गया था। बागेश्वर में तैनाती से पहले ही सिपाही का शव थपलिया के पास पड़ा मिला तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस कर्मी का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है. मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भारी बारिश की चेतावनी के बीच इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित,
हल्द्वानी:नशे में धुत टैक्सी चालक महिला दुकानदार से की छेड़छाड़, भड़के लोगों ने कार में की तोड़फोड़; आरोपी को पीटा हुआ फरार-VIDEO
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी इन जनपदों में स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र कल बंद, DM के आदेश ।।
हल्द्वानी में मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे की साजिश: संस्थापक पक्ष ने SSP से लगाई गुहार, कहा- ‘फर्जी दस्तावेजों से हड़पने की कोशिश’
मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्रा को सांप ने डसा, सोते समय बेड पर चढ़कर काटा