हल्द्वानी में युवक की गला रेतकर हत्या,इलाके में सनसनी पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है.
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के निकट ठोकर लाइन क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.युवक की गले को चाकू से रेता गया था. घटना के अनुसार पुलिस प्रथम दृष्टि हत्या की आशंका का मन रही है.
मृतक की पहचान 28 वर्षीय जैनुज अब्दीन अंसारी लाइन नंबर नंबर 8 बनभूलपुरा के रूप में हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
शनिवार रात ठोकर लाइन इलाके में स्थानीय लोगों ने खून से सने एक युवक का शव पड़ा देखा. सूचना मिलते ही वनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या किए जाने का संदेह जताया गया.
घटना के बाद एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी भी मौके पर पहुंच फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.देर रात शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. दहशत के माहौल में लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए.
देर रात युवक की मुश्किल से शिनाख्त हो पाई. जहां मौके पर परिवार वाले भी पहुंच गए. पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सघन पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए. पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों पता चल सकेगा. परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है घटना के संबंध में कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार