Uttarakhand News: नौकरी देने के लिए बुलाया फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट ली आबरू

महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर साथ ले गए युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत किया। इसके बाद दुष्कर्म कर एक होटल में छोड़कर फरार हो गया। अगले दिन महिला नंदा की चौकी क्षेत्र में लावारिस घूमते मिली। तब आप बीती बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा कि मामला देहरादून का है 32 वर्षीय महिला के पति ने तहरीर दी। पति टैंट में हेल्पर का काम करता है। उसकी पत्नी को परिचित सिद्धार्थ ने फोन किया। उसने खुद के सेलाकुई में नौकरी करने की बात कही। पीड़ित की पत्नी को झांसा दिया कि उसे भी नौकरी दिला देगा। आरोपी ने पीड़िता को 18 मार्च को बायोडाटा लेकर अपने पास बुलाया। पीड़िता गई तो आरोपी अपने साथ सेलाकुई की तरफ ले गया। रास्ते में खाने और पीने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। पीड़िता बेहोश हो गई तो नंदा की चौकी इलाके में मिली।
आरोप है कि सिद्धार्थ ने रास्ते में खाने और पीने के समान में नशीला पदार्थ मिला कर पीड़िता को दे दिया. पीड़िता बेहोश हो गई. इसके बाद सिद्धार्थ ने पीड़िता को बेहोशी की हालत में नंद की चौकी के पास स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया. अगले दिन पीड़िता को हल्का होश आया तो पीड़िता होटल से बाहर निकली. पीड़िता नंद की चौकी के पास लावारिस घूम रही थी. तब उसको तलाश कर रहे पति ने देख लिया. पति तुरंत अपनी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया.
महिला के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी सिद्धार्थ के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आगे विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO