हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सड़क हादसा दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत, हाईवे पर पलटा ट्रक-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हुआ है जहां दो ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक हाईवे पर पलट गया जबकि एक लोडेड ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोट आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस क्रेन के माध्यम से दोनों ट्रकों को हाईवे से किनारे किया।

Ad


बताया जा रहा है कि लोडेड ट्राला ट्रक हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहा था इस दौरान इंडियन ऑयल डिपो के पास हाईवे पर बने कट से डंपर ट्रक क्रॉस कर रहा था तभी तेज रफ्तार आ रहा ट्राला ट्रक ने डंपर को टक्कर मार दी। हादसे में डंपर ट्रक सड़क पर ही पलट गया जबकि ट्राला ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर बने कट के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। पूर्व में भी इस जगह पर कई घटना हो चुकी है। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग यहां पर कोई ठोस इंतजाम नहीं कर रहा है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें