हल्द्वानी:किशोरी ने घर से भाग कर रचाई शादी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,2 महीने पहले हुई थी शादी

नाबालिग विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि किशोरी भागकर 2 महीने पहले ही एक युवक के साथ शादी की थी।
फिलहाल किशोरी के घर वालों ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मजिस्ट्रेट के निगरानी में विवाहिता का पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट बंगाली कॉलोनी का है।
बताया जा रहा की उधम सिंह नगर दिनेशपुर के कालीनगर निवास 17 वर्षीय किशोरी लालकुआं वीआईपी गेट बंगाली कॉलोनी निवासी सागर विश्वास के साथ घर से भाग कर 24 अक्टूबर को शादी की थी। इस शादी को लेकर दोनों परिवार वाले विरोध कर रहे थे लेकिन दोनों ने भागकर शादी कर ली। विवाहिता अपने ससुराल में रह रही थी।बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान विवाहिता के सास और अन्य लोग घर से बाहर गए हुए थे। जहां घर लौटे तो वह साड़ी साड़ी से फंदा लगाकर लड़की हुई थी।ससुराल पक्ष ने इसकी सूचना मायके वालों के दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा। विवाहिता का पति सागर विश्वास सेंट्रिंग का काम करता है। दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई जिसके बाद दिनों में प्रेम प्रसंग के बाद 24 अक्टूबर को शादी कर लिया।
फिलहाल पुलिस रिया के पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही मृतका के परिवार वालों ने मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। के भाई और नाना का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहा हैं। क्योंकि शादी में उनको किसी तरह का कोई दहेज नहीं मिला। जिससे वह काफी नाराज चल रहे थे। उन्होंने पूरे मामले में मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
वही मजिस्ट्रेट के निगरानी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिवार वालों की तरफ से किसी तरह का कोई तहरीर नहीं आया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,