Uttarakhand News: पिता बेटी की शादी की धूमधाम से कर रहा था तैयारी, बेटी नगदी और जेवरात लेकर हुई गायब
उत्तराखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पिता अपनी बेटी की धूम धाम की शादी की तैयारी में जुटा हुआ था लेकिन बेटी पिता को ही दगा देकर अपने प्रेमी के साथ घर में रखे ₹400000 लेकर फरार हो गई है. हरिद्वार जनपद में चौंकाने वाला मामला आया जहां परिवार ने बेटी का शादी के लिए रुपए जमा किए थे लेकिन बेटी उन रुपयों को लेकर किसी दूसरे युवक के साथ फरार हो गई।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के नंबर पर अनजान नंबर से फोन आया। जिससे बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।
युवक ने युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी ली। बातचीत के दौरान युवती ने युवक को बताया कि परिजनों ने शादी के लिए रुपए जमा कर रखे हैं और जल्द ही उसकी शादी करना चाहते हैं। जिसके बाद युवक ने युवती को रुपए लेकर दिल्ली आने को कहा। जिसके बाद युवती ने घर में रखे चार लाख रुपए लेकर लापता हो गई। शाम तक युवती का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल पाया। जब परिजनों ने घर में रखी धनराशि चेक की तो वह भी गायब मिली, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी पुलिस पूरे मामले में जांच ड्यूटी हुई है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,