Uttarakhand News:(गजब) आबकारी कार्यालय से ट्रैक्टर हुआ चोरी, सहायक आबकारी आयुक्त समेत दो को किया गिरफ्ता

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के आबकारी विभाग कार्यालय से ट्रैक्टर चोरी का मामला सामने आया है उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर में आबकारी विभाग ने 29 अगस्त 2023 को दबिश के दौरान अंग्रेजी शराब तस्करी करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा था. शराब पेटियों के साथ पकड़ी गई इसी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर बड़ा खेल सामने आया है. जिसमें जिला आबकारी कार्यालय में तैनात एडिशनल आबकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है.


एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आबकारी विभाग ने 29 अगस्त को गदरपुर में दबिश के दौरान शराब तस्करी में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया था जबकि तस्कर फरार हो गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय परिसर में खड़ा किया था। चार सितंबर को नया ट्रैक्टर चोरी हो गया था और उसके बदले पुराना ट्रैक्टर खड़ा कर दिया गया था। मामले में पंतनगर थाने में दो पूर्व पीआरडी जवानों हरपेज और धर्मवीर पर केस दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

बृहस्पतिवार को पंतनगर पुलिस ने सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन पन्नालाल शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पन्नालाल की निशानदेही पर दबिश देकर बाजपुर निवासी हरपेज सिंह की निशानदेही पर चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया। बताया कि मामले में नामजद दूसरे पूर्व पीआरडी की भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें