हल्द्वानी: भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ जयंती पर पूर्व सांसद इला पंत होंगी शामिल
हल्द्वानी: भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती 10 सितंबर को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी। पंत जयंती कार्यक्रमों में इस बार पं. गोविंद बल्लभ पंत की बहू, पूर्व सांसद इला पंत भी पहली बार कुमाऊं मंडल के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगींजानकारी देते हुए पंत जयंती समारोह के मुख्य संयोजक गोपाल सिंह रावत ने बताया कि जयंती कार्यक्रम में पूर्व सांसद और पं. गोविंद बल्लभ पंत • जयंती समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष इला पंत कुमाऊं मंडल में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके साथ पूर्व रक्षा मंत्री केसी पंत व इला पंत के पुत्र सुनील पंत भी कार्यक्रमों में भाग लेने आएंगे। गोपाल रावत ने बताया कि कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंत जयंती के मौके पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ मिष्ठान वितरण का भी कार्यक्रम है जहां भारी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..