Uttarakhand:मौत को गले लगाने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, रिश्तेदारों और पुलिसकर्मी पर लगाये गंभीर आरोप

उत्तराखंड के विकासनगर में एक युवक के सुसाइड की लाइव वीडियो सामने आई है युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया. जिसके बाद उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.वीडियो में युवक ने कई रिश्तेदारों और पुलिस के एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाये हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है.विकासनगर में गुडरिच गांव निवासी युवक ने नहर में कूदकर जान दे दी।
आत्महत्या करने से पूर्व उसने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए कई रिश्तेदारों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने युवक के शव को ढकरानी पावर हाउस के इंटैक से बरामद कर लिया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार (24) पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम गुडरिच दो दिन से लगातार शराब पी रहा था। बीती शनिवार की शाम को आत्महत्या करने की बात कह कर वह घर से निकल गया, जिसे परिजनों ने गंभीरता से नहीं है। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की बीच आत्महत्या से पूर्व बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
जिस पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। उसकी खोजबीन शुरू की गई। रात करीब 11 बजे युवक की चप्पल और मोबाइल पुल नंबर दो भीमावाला के समीप बरामद हुआ।
मृतक के पत्नी पुलिस में तहरीर देते हुए कुछ रिश्तेदारों पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 