रामनगर : ज्वैलर्स की रिवाल्वर से चली गोली दो युवक घायल आरोपी के लोगों ने की पिटाई।
रामनगर के भवानीगंज में दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच मछली खरीदने को लेकर मामूली विवाद हो गया इस दौरान छीना झपटी में ज्वेलर्स की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चल गई जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको अस्पताल भेजा है घटना के बाद लोगों ने ज्वेलर्स की मौके पर ही पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी ज्वेलर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि उधमसिंहनगर के काशीपुर निवासी ज्वेलर्स के कारोबारी शैलेंद्र वर्मा शुक्रवार को हनुमान धाम से लौटते समय वह भवानीगंज चौराहे पर मछली खरीद रहे दो लोगों से मामूली रूप से विवाद हो गया जिसके बाद छीना झपटी में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चल गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने मौके पर ही युवक की पिटाई कर दी । पूरे मामले में पुलिस ने ज्वेलर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..