हल्द्वानी: लूट के आरोपी चोरी के स्कूटी के साथ गिरफ्तार लूट का माल भी बरामद
हल्द्वानी :आज दिनांक 20 11 2021 शाम के समय विमला देवी निवासी किच्छा उधम सिंह नगर अपनी पुत्री के साथ बाजार को जा रही थी तिकोनिया के पास नैनीताल रोड मुख्य मार्ग पर दो स्कूटी सवार बदमाशों द्वारा उक्त महिला का पर्स लूट लिया मुख्य मार्ग पर हुए इस सनसनीखेज लूट की घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल स्कूटी सवारों की तलाश चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी राजपुरा पुलिस टीम के साथ आर्मी गेट राजपुरा के पास चेकिंग कर रहे थे तभी लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे स्कूटी सवार दो युवक तेजी से भागने का प्रयास कर रहे थे जिसे पुलिस टीम द्वारा बमुश्किल रोक कर पकड़ लिया गिरफ्तार अभियुक्तों 1- संजय कुमार निवासी मेहरागांव थाना भवाली 2- अजय कुमार उर्फ अज्जू शूटर निवासी बायपास रोड भीमताल थाना भीमताल के कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त स्कूटी व लूटा गया माल बरामद किया गया है
पुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल
2- कांस्टेबल संजय नेगी
3- कांस्टेबल ललित बिष्ट
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..