रामनगर: रिसोर्ट में चल रहा था गंदा धंधा पांच महिलाएं सहित एक युवक गिरफ्तार(देखें वीडियो )

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर : एंटी ह्यूमन ट्रेफिंग सैल व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से देर रात मोहान क्षेत्र में एक रिसोर्ट के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है । मामले में कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने मौके पर पांच युवतियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया ।

Ad

जिसकी पुलिस तलाश कर रही है कोतवाल ने बताया कि मामले में रिसोर्ट स्वामी द्वारा इन सभी आरोपियों का ब्यौरा अपने यहां रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया था । जिसको लेकर रिसोर्ट स्वामी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है । मामले में सभी आरोपी उत्तर प्रदेश दिल्ली व राजस्थान के बताए जाते हैं । कोतवाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने नगदी एवं आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें