हल्द्वानी : उपायुक्त खाद्य विभाग ने सस्ते गल्ले की दुकानों पर की छापामारी तीन दुकानें मिली बंद दो में भारी अनियमितताएं कार्यवाही के निर्देश
हल्द्वानी :उपायुक्त खाद्य विभाग राहुल शर्मा ने गुरुवार हल्द्वानी के कई सस्ते गल्ले की दुकानों पर छापामारी की जहां तीन दुकान बंद पाए गए जबकि दो दुकानों में भारी अनियमितताएं मिली जिसके बाद उन्होंने तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।एक दुकान पर राशन का स्टॉक कम मिला, वहीं अन्य दुकान पर राशन बांटने का हिसाब ही नहीं मिला। सिर्फ एक दुकान की स्थिति सही पाई गई।
बंद दुकानों के तीन दुकानदारों को नोटिस की कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त राहुल शर्मा ने बताया कि शहर की सस्ता गल्ले की दुकानों पर अनियमितताएं की शिकायत के बाद उन्होंने औचक छापामारी की जहां भारी अनियमितताएं पाई गई हैं उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के निर्देश डीएसओ को दी गई है। जिनकी दुकानें बंद मिली उन्हें नोटिस दिए जाएंगे व अन्य की जांच की जाएगी। जांच में गलत पाए जाने पर दुकान के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत