हल्द्वानी में खेल यूनिवर्सिटी विधेयक को राजभवन की मंजूरी,PM मोदी 28 जनवरी को करेंगे शिलान्यास
देहरादून:प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। राजभवन ने सोमवार को खेल विश्वविद्यालय संशोधित अध्यादेश पर मुहर लगा दी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने इसके लिए राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि खेल विश्वविद्यालय के बनने से प्रदेश के युवाओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश में स्पोर्ट्स साइंस की दिशा में एक नया आयाम जुड़ेगा। इसके साथ ही प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के भविष्य को सुगम बनाने के लिए सरकार ने खेल यूनिवर्सिटी बनाने का निर्णय लिया था। इसका संशोधित अध्यादेश हाल ही में कैबिनेट द्वारा राज्यपाल को भेजा गया था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्यपाल ने सोमवार को इस अध्यादेश को मंजूरी दे दी है।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि अब 28 जनवरी को प्रदेश में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने सोमवार को इस अध्यादेश को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद आज इस संबंध में राजभवन से शासन को पत्र भेजा गया है.
28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल खेल यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि पांच गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल का भी शिलान्यास करेंगे. उत्तराखंड में खेल यूनिवर्सिटी बनने के बाद उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा. उत्तराखंड के हल्द्वानी में गोलापार खेल विश्वविद्यालय प्रस्तावित है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न