उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का आया अपडेट होने जा रहा है इंतजार खत्म

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में बारिश और बर्फवारी को लेकर आ गई बड़ीअपडेट, होने जा रहा है इंतजार खत्म

Ad

उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत से ही बारिश और बर्फबारी का इंतजार चल रहा है. बारिश नहीं होने से किसानों फसलों और बागवानी पर भी असर देखा जा रहा है प्रदेश में सूखी सर्दी ने लोगो को बेहाल कर रखा है। वहीं, सैलानियों को भी बर्फबारी और बारिश जैसी स्थिति नहीं बनने से निराशा हुई है। हालांकि, यह इंतजार अब खत्म होने वाला है। बारिश और बर्फबारी का इंतजार अगले तीन दिनों में के बाद पूरा हो सकता है। 9 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं जिससे ठंड में इजाफा होगा। फिलहाल उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली 'शह-मात' की जंग-देखे VIDEO

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड में नौ जनवरी के आसपास कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा देखी जा सकती है। इससे तापमान में कमी का एक और दौर देखने को मिलेगा।हालांकि यह बहुत लंबा नहीं खिचेगा। इसके बाद मौसम फिर से शुष्क होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी सर्द मौसम गुजरा नहीं है। उत्तराखंड में जनवरी में वर्षा व हिमपात की संभावना बनी रहेगी। 10 जनवरी के बाद भी जनवरी माह में तीन पश्चिमी विक्षोभ मौसम का प्रभावित कर सकते हैं। डाक्टरों ने बढ़ती ठंड में खुद के बचाव के लिए अतिरिक्त उपाय करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार

पहाड़ों पर सुबह-शाम जबरदस्त ठंड पड़ रही है, हालांकि दिन में साफ आसमान व खिली धूप ठंड से राहत दे रही है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा पहाड़ में दिन का मौसम बेहतर है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तापमान में खास बदलाव की संभावना से इन्कार किया है। नौ जनवरी के आसपास तापमान में कुछ कमी आएगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली 'शह-मात' की जंग-देखे VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें