उत्तराखंड: हाईवे पर युवक पर तबातोड़ फायरिंग कर हत्या, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
युवक को गोली मारकर हत्या करने का मामला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले सामने आया है शनिवार पांच अक्टूबर को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. जिले के जसपुर थाना क्षेत्र में कलियांवाला गांव निवासी मंजीत सिंह पुत्र टहल सिंह की नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई.वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. जांच पड़ताल कर पुलिस ने पंचनाम भरकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की फोरेंसिक टीम ने वारदात स्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए.
जानकारी के अनुसार जसपुर के ग्राम कलियावाला निवासी मनजीत सिंह का हाइवे पर रेस्टोरेंट का काम चल रहा है। वह अपने गांव से दोपहर मिट्टी भरान का काम देखने के लिए हाइवे स्थित अपने जमीन पर पहुंचा तभी पहले से घात लगाकर बैठे दो हमलावरों ने मनजीत को गोली मारी दी जिससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन में स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
जानकारी मिलते ही एसपी काशीपुर अभय सिंह भी मौके पर पहुंचे. एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि आज दोपहर में पुलिस को जसपुर थाना क्षेत्र में कलियांवाला गांव के पास सड़क पर एक व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. पूरे मामले में पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,