पिथौरागढ़:सौतेले पिता और सगी मां ने दो नाबालिग बेटियों को 90 हजार में बेचा माता-पिता सहित 6गिरफ्तार
पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला सामने आया है जहां एक सौतेले पिता और सभी मां ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को राजस्थान के दो युवकों के हाथों 90 हजार में बेच दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब दोनों युवक स्कॉर्पियो गाड़ी से नाबालिगों को राजस्थान को ले जा रहे थे इस दौरान ऐंचोली पुलिस बैरियर पुलिस चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर जब पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आया जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोतवाली ले गई जहां पूछताछ में बताया कि ₹90 हाजर में खरीदकर दोनों नाबालिगों को ले जा रहे हैं। स्कॉर्पियो वाहन में चालक सहित तीन युवक और दोनों नाबालिग सहित पांच लोग बैठे हुए थे ।
कोतवाल प्रभात कुमार ने बताया कि पूरे मामले में राजस्थान निवासी राहुल ,तुलसी चंद्रप्रकाश, वाहन चालक सहित नाबालिग के माता-पिता को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि तुलसी नाम के युवक की गंगोलीहाट में किसी से जान पहचान थी जिसके बाद
राहुल और तुलसी राजस्थान से पिथौरागढ़ पहुंचे जहां बनबसा से गाड़ी किराये पर ली और गांव पहुंच दोनों ने नाबालिग बहनों का 90 हजार रुपये में सौदा करने के बाद रकम माता-पिता को दे दिया और अपने साथ राजस्थान लेकर जाने लगे इस दौरान पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत