हल्द्वानी:जिला उद्योग केंद्र ने 163 लोगों को उपलब्ध कराया स्वरोजगार आप भी करें आवेदन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत साइबर कैफे डेयरी फार्मिंग डिपार्टमेंटल स्टोर सहित अन्य स्वरोजगार के लिए जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी द्वारा आज घर बैठे 35 युवाओं का साक्षात्कार कर उनके लिए ऋण स्वीकृत किया गया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि लगभग 35 आवेदकों के साक्षात्कार में दो करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट है जिसकी सब्सिडी स्वीकृत की गई है। वही इस वित्तीय वर्ष में जिला जो केंद्र द्वारा 163 आवेदकों को अभी तक ऋण उपलब्ध कराए गए।

Ad

इस वर्ष के 250 युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी ने तीसरा साक्षात्कार आयोजित कराया इस डिजिटल समय में ऑनलाइन आवेदन के साथ ही साक्षात्कार भी जूम एप के जरिए किया गया। जहां डेरी उद्योग पोल्ट्री फार्म साइबर कैफे और परचून की दुकान जैसे अन्य को रोजगार करने के लिए 35 आवेदन कर्ताओं के साक्षात्कार हुए और सभी की ऋण सब्सिडी स्वीकृत कर दी गई।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि अगला साक्षात्कार 15 दिन बाद होगा लिहाजा जो कोई इच्छुक अभ्यर्थी स्वरोजगार करना चाहता है वह मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सब्सिडी युक्त ऋण के लिए जिला उद्योग केंद्र में ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें