पंतनगर : पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी सात तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर :पुलिस और एसटीएफ की टीम एक महीने में हथियार तस्करी के मामले में तीन मामले का खुलासा करते हुए बड़ी कामयाबी पाई है शुक्रवार को पंतनगर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बरेली रोड शांतिपुरी से पुलिस ने एक असलहा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर के सात अवैध तमंचे बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी का नाम विक्रम सिंह उर्फ विक्की है जो किच्छा का रहने वाला है।
सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि किच्छा की ओर से एक व्यक्ति अवैध असलहों की खेप लेकर पंतनगर की ओर आ रहा है। जिसके बाद एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह, एसओ पंतनगर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस और एसटीएफ की टीम शांतिपुरी स्थित बरेली रोड पर पहुंच रेलवे फाटक के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से सात तमंचे बरामद किए गए ।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए असलहा तस्कर ने अपना नाम विक्रम सिंह उर्फ विक्की मूलरूप से ग्राम सतपुर, जिला खर्दा, कलकत्ता और हाल वार्ड नंबर पांच, बंडिया, किच्छा निवासी बताया । आरोपी के खिलाफ पंतनगर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार