हल्द्वानी :शैमफोर्ड स्कूल में 78 यूके बटालियन एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जीतेन्द्र सिंह ने भर्ती प्रक्रिया का किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में एनसीसी सीनियर डिवीजन/विंग के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इसी के तहत विद्यालय में कैडेट्स के चयन हेतु 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी से हवलदार गोकुल सिंह, हवलदार ललित मोहन सिंह एवं विद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल के निर्देशन में विद्यार्थियों की दौड़, चिन अप शारीरिक मापदंड व नापतौल की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

एनसीसी लेने के लिए छात्रों में काफी उत्साह दिखाई दिया। सीनियर डिवीजन के लिए कुल 35 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। शारीरिक परीक्षण, मेडिकल व लिखित परीक्षा के बाद 25 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस दौरान 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कमांडिंग

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

ऑफिसर कर्नल जीतेन्द्र सिंह द्वारा भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा की प्रत्येक कैडेट में एकाग्रता, विषम परिस्थितियों में दिमागी संतुलन बनाये रखने एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में निश्चित ही विद्यालय के बच्चे सैन्य अधिकारी बनकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने विद्यालय में एन सी सी हेतु उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडोर शूटिंग रेंज की सराहना की। प्रबंधक दयासागर बिष्ट एवं प्रधानाचार्या चन्द्रकला अमोला ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दी । इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या चन्द्रकला अमोला, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल आदि उपस्थित रहे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें